बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बगहा में हुए पंचायत चुनाव में नए चेहरों को मिला मौका, पूर्व विधायक की बहू ने वर्तमान एमएलसी की बेटी को किया पराजित

बगहा में हुए पंचायत चुनाव में नए चेहरों को मिला मौका, पूर्व विधायक की बहू ने वर्तमान एमएलसी की बेटी को किया पराजित

BAGAHA : पिपरासी प्रखंड के पंचायत चुनाव के मतगणना का कार्य संपन्न हो गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार नए चेहरों ने अधिकांश जगहों पर बाजी मारी है। प्रखंड के सेमरा लबेदाहा पंचायत के मुखिया मनोरमा देवी एक बार फिर अपनी सीट बचाने में कामयाब रही है। पिपरासी प्रखंड के सेमरा लबेदाहा पंचायत से मनोरमा देवी ने 818 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मंगरी देवी को 97 मतों से शिकस्त दी है। वहीं मंझरिया पंचायत से चंद्रिका शाह ने जीत हासिल की है। 

पिपरासी पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी व निवर्तमान प्रमुख यशवंत नारायण यादव पति पत्नी दोनों अपनी अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं। सौराह पंचायत से पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद कुशवाहा की पुत्र वधू प्रेमा मेहता ने जीत हासिल की है । प्रेमा मेहता ने वर्तमान एमएलसी भीष्म साहनी की पुत्री को पराजित की हैं। बलुआ पंचायत से संतोष कुशवाहा ने निवर्तमान मुखिया बनारसी यादव को पराजित किया है। डुमरी भगड़वा पंचायत से वर्तमान पंचायत समिति सदस्य गुलाब चौहान ने निवर्तमान मुखिया जगदीश यादव को पराजित कर सीट छीन ली है। 

वही डुमरी मुराडीह पंचायत से जोखू बैठा ने जीत हासिल की है। जबकि मधुबनी प्रखंड के चिउरही पंचायत से पत्रकार विजय यादव वंश सिसई पंचायत से कृष्ण यादव व मधुआ पंचायत से सुजीत राय की पत्नी ने जीत हासिल की है। सेमरा लबेदहा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर विधान पार्षद भीष्म सहनी की पुत्रवधू अनीता कुमारी, मंझरिया से राजेश सहनी, पिपरासी से नीरज शर्मा ने पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत हासिल की है। 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए चेहरों ने अधिकांश जगहों पर जीत हासिल की है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 



Suggested News