शिवहर में केक काटकर मनाया गया पूर्व सांसद आनंद मोहन का जन्मदिवस, फ्रेंड्स ऑफ़ आनंद ने की लम्बी आयु की कामना

SHEOHAR : शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन का आज फ्रेंड्स ऑफ आंनद के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उनके चित्र को केक भी खिलाया गया। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिला संयोजक संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल गेट के पास मुरली मनोहर सिंह के आवास पर हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया है।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि आनंद मोहन हमारे क्रांतिवीर नेता है। वे प्रदेश ही नहीं पूरे देश के नेता है। हमारे शेर आनंद मोहन के आज 67 वां जन्मदिवस है। इस अवसर पर केक काटकर खुशियाँ मनाई गयी है तथा उन्हें लंबी आयु की कामना की गई है। साथ ही उपस्थित लोगों ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर पूरा भरोसा है कि आनन्द मोहन की रिहाई जरूर करेंगे।
हालांकि गणतंत्र दिवस पर पूर्व सासंद की रिहाई नही होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी भी देखी गई। गौरतलब हो कि आंनद मोहन वर्ष 1996 तथा 1998 में दो बार शिवहर से सांसद रहे है। उनका पुत्र चेतन आनंद शिवहर से राजद से विधायक है। फिलहाल आनंद मोहन बिहार के गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
इस दौरान पप्पू सिंह, रामकुमार सिंह राजद महासचिव, कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, गणेश सिंह ,महंथ शंभू शरण सिंह, प्रमोद यादव, मुरली मनोहर सिंह ,ठाकुर प्रभाकर सिंह, अजीत सिंह, अवधेश सिंह, रामनरेश सिंह ,उदय सिंह ,साहेब सिंह, नवनीत कुमार सिंह ,दीपक पटेल, शैलेंद्र पासवान ,प्रमोद पासवान, नियाज, संजय यादव, ऋतुराज कुमार उर्फ अजय कुमार,शतीस कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट