अभी-अभी : पूर्व सांसद सूरजभान के बेटे की रोड एक्सीडेंट में मौत, देखें एक्सीडेंट का वीडियो

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर आर रही है कि बलिया से पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और मुंगेर से वर्तमान सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशुतोष कुमार सूरजभान सिंह का बड़ा बेटा है और नोएडा में रहकर MBA की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि घटना बीती देर रात हुई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार देर रात  तकरीबन 2 बजे के आसपास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यह घटना हुई।  आशुतोष अपनी  क्रेटा गाड़ी से कहीं जा रहा था, उसी दौरान अनियंत्रित होकर उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई है।  

सूरजभान सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़ा आशुतोष कुमार यूपी के शारदा यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहा था। एक्सीडेंट कैसे हुआ है इसका अभी  पता नहीं चल पाया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

वीणा देवी को नहीं दी गई जानकारी
फिलहाल सांसद बीना देवी को अपने पुत्र के हादसे में हुई मौत की जानकारी नहीं दी गई है. सांसद पिछले कई दिनों से बीमार चल रही हैं। उनका इलाज दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है। बता दें कि वीणा देवी पूर्व सांसद सूरजभान की पत्नी हैं। वो वर्तमान में मुंगेर से लोकजनशक्ति पार्टी से सांसद हैं।