बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री पर खड़े किए सवाल, कहा इंग्लैंड और ब्रॉडकास्टिंग कंपनी को नहीं पच रही भारत की तरक्की

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री पर खड़े किए सवाल, कहा इंग्लैंड और ब्रॉडकास्टिंग कंपनी को नहीं पच रही भारत की तरक्की

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने बीबीसी के बनाये गए डॉक्यूमेंट्री पर न सिर्फ सवाल खड़े किये। बल्कि वर्तमान में बीबीसी पर आयकर विभाग के छापेमारी पर भी खुल कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। इसके अलावा बीबीसी की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए बीबीसी के साथ खड़े होने वाली कांग्रेस पार्टी को भी जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिन लोगों ने हमारे देश पर दो सौ वर्षों तक शासन किया। उससे आज़ादी लेने के बाद भारत तरक्की की राह पर चल पड़ा है। ऐसे में न तो इंग्लैंड को अच्छा लगेगा न ही वहाँ के किसी ब्रॉडकास्टिंग संस्था को ठीक लगेगा।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व  केन्द्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने बीबीसी से जलियांवाला बाग में अंग्रेज़ो द्वारा किये गए अत्याचार और गोली कांड पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि बीबीसी सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को कैसे लूट कर अग्रेज़ों ने अपने खजाने भरे। इस विषय पर भी डॉक्यूमेंट्री बना कर देश दुनिया के सामने रखने की मांग की ।

पूर्व मंत्री इतने पर ही नही रुके । डॉक्यूमेंट्री बल्कि बीबीसी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बीबीसी गुलाम भारत के समय यहाँ आया और बीबीसी का मुख्य काम तब के अंग्रजी शासनकाल को संरक्षण देने का काम था। इसके अलावा बीबीसी के बहाने इंग्लैंड को भी आईना दिखाते हुए कहा कि 75 वर्ष पहले भारत गुलाम था। लेकिन आजादी के 75 वर्ष में भारत अपने पाँव पर खड़े होकर दौड़ रहा है। यही वजह है कि भारत आर्थिक रूप से आज विश्व मे पांचवे स्थान पर है। जबकि इंग्लैंड भारत से पीछे छठे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि भारत आज की तारीख में G20 की अध्यक्षता कर रहा है।

बीबीसी के बहाने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूर्व मंत्री ने काग्रेस को इंदिरा गांधी शासन काल की याद दिलाते हुए बीबीसी पर किये गए कार्रवाई पर सवाल पूछे। साथ ही काग्रेस के नेताओ को भारत का कानून और संविधान में बने एक्ट को पढ़ने की सलाह दे डाली।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News