बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंडो नेपाल बॉर्डर से एक नाइजीरियन समेत चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में प्रवेश के नहीं थे कागजात

इंडो नेपाल बॉर्डर से एक नाइजीरियन समेत चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार,  भारत में प्रवेश के नहीं थे कागजात

SITAMADHI : भारत नेपाल सीमा के भिट्ठा बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों ने सोमवार की रात चेक पोस्ट पर संदेह के आधार पर एक साउथ अफ्रीकन समेत चार विदेशी नागरिकों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों विदेशी नागरिक संतों के वेशभूषा में थे। गिरफ्तार विदेशी नागरिकों में एक अफ्रीकन देश के नाइजीरिया निवासी सेलवेस्टिंग नवओदू का पुत्र चीनेन्दू नवओदू है। वही तीन नेपाल देश के महोत्तरी जिला के लोहारपट्टी थाना क्षेत्र निवासी जगदीश अधिकारी, धनुषा जिला के खुट्टा पिपराढ़ी निवासी विजय कुमार यादव व महेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सपही निवासी जीवछ साह है। 

गिरफ्तारों से पूछताछ के लिए जवान चारों विदेशी नागरिकों को अपने साथ स्थानीय एसएसबी कैंप ले आए। वही इस संबंध में एसएसबी द्वारा स्थानीय पुलिस और देश के सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई। देर रात पहुंचे सुरक्षा एजेंसी और पुलिस द्वारा विदेशी नागरिकों से गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद सबको मंगलवार की देर शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के संबंध में भिट्ठामोर एसएसबी उप निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह एसएसबी जवानों द्वारा चेक पोस्ट पर लोगों की तलाशी ली जा रही थी। 

इसी दौरान संतों की वेशभूषा में एक विदेशी नागरिक को देख जवानों को संदेह हुआ। जवानों द्वारा विदेशी नागरिक को रोक पुछताछ की गई। लेकिन साउथ अफ्रीकन विदेशी नागरिक को भारत नेपाल की भाषा समझ में नहीं आ रही थी। न ही उसके पास किसी प्रकार का भारत में प्रवेश करने का कागजात मिला। पुछताछ के दौरान नेपाली नागरिकों ने बताया की साउथ अफ्रीकन विदेशी नागरिक बनारस में प्रवचन कर लौट रहे है। पुछताछ के बाद सभी चारो विदेशी नागरिकों को भिट्ठा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Suggested News