बेतिया में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों सहित चार की हुई मौत, परिजनों का रों-रोकर बुरा हाल

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक ही परिवार के तीन और एक संबंधी की पुत्री सहित चार की बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी बच्चे स्थानीय चवर पोखर मे घोंघा बीनने गये थे। इस दौरान डूबने से उनकी मौत हो गयी। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत के चैनपुर वार्ड नं 5 गोरथनवा सरेह की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है की रविवार को सभी बच्चे घोघा बीनने गए थे।
इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण एक गड्ढे में डूबने से चारों की मौत हो गयी। सभी मृतक बहुअरवा पंचायत के चैनपुर वार्ड नं.5 निवासी है। मृतक एतवरिया देवी के पति देवलाल महतो है। नरेश महतो की पुत्री खुशी कुमारी 8 वर्ष, हसी कुमारी 6 वर्ष इन सभी मृतकों का घर चैनपुर वार्ड नं.5 में है। वहीं एक मृतक सरिता कुमारी उम्र 13 वर्ष पिता हरेंद्र महतो साकिन बहादुर पुर थाना अरेराज पूर्वी चंपारण की है।
घटना की सूचना पाते ही मझौलिया पुलिस के जमादार सुधांशु शेखर प्रसाद सिंह घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुँच गए। तब तक ग्रामीणों के सहयोग से चारो मृतकों को गड्ढे से बाहर निकाल दिया गया था।
गौरतलब है कि जे सी बी से मिट्टी कटाई कर देने के चलते अत्यंत बडा गढ़ा हो जाने के चलते यह घटना घटित हो गया। सूचना पाकर बहुआरवा पंचायत के मुखिया देवी सहनी ने बताया की गड्ढे से मछली व घोंघा मारने गये थे। सभी की पैर फिसलने से डूबने के कारण मौत हुई है। वही मौत के बाद गाँव में कोहराम मच गया है।
बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट