बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार माह पहले भतीजे की बीवी को लेकर हो गया था फरार, अब गांव के पेड़ पर लटकती मिली दोनों की लाश

चार माह पहले भतीजे की बीवी को लेकर हो गया था फरार, अब गांव के पेड़ पर लटकती मिली दोनों की लाश

BILASPUR : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी में एक पेड़ पर ससुर और उसकी बहू की फांसी पर झूलती लाशें मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचनी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। इस वजह से दोनों ही पिछले 4 महीनों से अपने गांव से गायब चल रहे थे। लेकिन वह वापस लौट आए और अपने ही गांव में दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान खेलू राम केवट(50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता(35) के रूप में की गयी है। 

बताया गया कि खेलू राम केवट(50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता(35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और इसी गांव में खेती करता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी और पांच बच्चे भी बड़े हो चूके थे। वहीं दूसरी तरफ गीता के दो छोटे -छोटे बच्चे(लड़के) है। एक 6 साल का वहीं दूसरा 4 साल का। गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर उसे मिर्गी के दौरे पड़ा करते थे। ऐसे में खेलू राम अपने भतीजे के परिवार की सहायता करता रहता था। इसी दौरान गीता के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ने इनकी प्रेम कहानी का परिवार में पता चल गया था। लिहाजा दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। मार्च में एक दिन ससुर-बहू घर से गायब हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों का पता नहीं था। जिसके बाद गांववालों ने आज इनकी लाशें ही देखीं। 


परिजनों ने कहा शर्म के कारण की आत्महत्या

पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने कहा कि उनके रिश्ते का पता चलने के बाद परिवार में भी बहुत तनाव हुआ था। दोनों को समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए। परिजनों और पुलिस फिलहाल यह मान रही है कि शर्म और आत्मग्लानि के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह का और सामान नहीं मिला है।

Suggested News