बाजार से खरीदारी कर लौट रही चार सगी बहनों से मनचलों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर दी धमकी

बाजार से खरीदारी कर लौट रही चार सगी बहनों से मनचलों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर दी धमकी

GAYA : विष्णुपद थाना क्षेत्र में छेड़खानी की घटना सामने आई है. शॉपिंग कर घर को लौटने के क्रम में इस तरह की घटना की गई. इस मामले को लेकर पीड़ित युवतियों के द्वारा विष्णुपद थाना में लिखित शिकायत की गई है. लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. 

छेड़खानी की शिकार युवतियों का आरोप है कि वह शहर में शॉपिंग कर अपने घर को लौट रही थी. इसी क्रम में रास्ते में चार की संख्या में रहे युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की. वही इसका विरोध किया और थाने में जाने की बात कही तो अच्छा नहीं होने की धमकी दी. इस संबंंध में विष्णुपद थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि विमल, छोटू, अंशु, अंतू आदि लोगों ने मॉल से शॉपिंग कर लौट रही चार युवतियों के साथ छेड़खानी की है.

 मामले में छानबीन शुरू करते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है. आरोपित विष्णुपद थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी घाट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


Find Us on Facebook

Trending News