बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

सासाराम में दो सगी बहनों सहित एक ही गांव की चार छात्राएं नहर में डूबी, गांव में मचा हड़कंप

सासाराम में दो सगी बहनों सहित एक ही गांव की चार छात्राएं नहर में डूबी, गांव में मचा हड़कंप

SASARAM : खबर सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां नहर में चार स्कूली छात्राओं में नहर में डूबने की खबर सामने आई है। बताया गया कि चारों छात्राएं एक ही गांव की हैं और उनमें दो सगी बहनें हैं। चारों छात्रों के नहर में डूबने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया है और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनकी खोजबीन में लग गए हैं।

घटना थाना क्षेत्र के लालगंज कुराईच में धुवां गांव की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महंदीगंज मध्य विद्यालय से धुवां गांव की चार छात्राएं पढ़कर अपने गांव लौट रही थी। इस क्रम में बीच नहर पुल पर हाथ पैर धोने लगी। जहां पैर फिसल कर एक लड़की डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए तीनों लड़कियों ने कोशिश की और एक दूसरे को बचाने की कोशिश बारी-बारी सभी डूब गई। 

नहर में डूबनेवाली चारों छात्राओं की पहचान धुवां गांव के मुन्ना यादव की बेटी बिपाशा कुमारी और बिट्टू कुमारी, पुर्णवासी यादव की बेटी पूजा कुमारी और धनजी प्रसाद की बेटी रिमझिम कुमारी के रूप में की गई है।

गोताखोरों की ली जा रही है मदद

सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लड़कियों को ढूंढने की कोशिश में लगे हुए है। गांव के लोग भी नहर में ढूंढने की प्रयास में लगे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक डूबी चारों छात्राओं का आता पता नहीं है। नहर में तेज बहाव के चलते परेशानी हो रही है।

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि चार बच्ची नहर में डूबी है। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है>

REPORT - RANJAN KUMAR

Editor's Picks