बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में युवती को अस्पताल में भर्ती कराकर भागे चार युवक, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

नालंदा में युवती को अस्पताल में भर्ती कराकर भागे चार युवक, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

NALANDA : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में गुरुवार की दोपहर ई रिक्शा से 4 युवक एक युवती को भर्ती कराकर फरार हो गए। युवती के गले में गहरा निशाना है। इससे आशंका जाहिर किया जा रहा है कि उसने या तो आत्महत्या की है या फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गयी है। मृतका की पहचान रहुई थाना इलाके के बरांदी गांव निवासी विजय पासवान की पुत्री नूतन भारती के रूप में की गई है।

युवती की मां सुमित्रा देवी ने बताया कि करीब 20 दिन से वह ब्यूटीशियन और कंप्यूटर का कोर्स करने के लिए बिहारशरीफ के गढ़पर किसी संस्थान में जा रही थी। आज भी वह क्लास करने के लिए गांव से आई हुई थी। इसी दौरान उसके मोबाइल से एक युवक ने उसकी तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होने की बात बतायी। जिसके बाद वह आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत पाया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि करीब 11 बजे ई-रिक्शा से चार युवक युवती को इलाज कराने के लिए लाए थे। 

चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई है। बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या या हत्या का पता चल सकेगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। परिजन द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News