बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

श्रम विभाग के सौजन्य से निबंधित महिलाएं, पुरुष श्रमिकों के बीच बांटा गया निःशुल्क वस्त्र

श्रम विभाग के सौजन्य से निबंधित महिलाएं, पुरुष श्रमिकों के बीच बांटा गया निःशुल्क वस्त्र

GIRIDIH : सरकार की योजना के अनुसार, साड़ी और शर्ट-पैंट के निःशुल्क कपड़े लेने के लिए महिलाओं ,पुरुषों के बीच निशुल्क शर्ट पैंट के कपड़े वितरण किए गए । श्रमाधीक्षक रविशंकर गांडेय के प्रभारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सरजू बिहारी सिंह के निर्देशानुसार 42000 गरीब परिवार के लोगों का श्रमिक कार्ड बनाया गया है ....

इस योजना अनुसार सभी को साड़ी और शर्ट-पैंट वस्त्र बांटा गया इसके पूर्व भी अन्य प्रखंड क्षेत्र में भी लोगो के बीच वस्त्र वितरण किए गए हैं। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड में भी श्रम विभाग के सौजन्य से निबंधित श्रमिकों के बीच बांटा गया था निःशुल्क वस्त्र। 

इस दौरान सबसे अधिक महिलाओं की भीड़ थी. जबकि चंद महिलाओें के चेहरे पर मास्क नजर आया. वहीं जो महिलाएं बगैर मास्क लगाएं साड़ी लेने पहुंची थी. कई महिलाएं अपने साथ अपने छोटे बच्चे को भी लेकर आयी थीं. 

बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा पंचायत के पंचायत सचिवालय एवं विझैया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में श्रम विभाग के सौजन्य से निबंधित श्रमिकों के बीच स्थानीय मुखिया श्री महेंद्र प्रसाद वर्मा के उपस्थिति में एक सौ महिलाओं को साड़ी एवं 75 पुरुषों के बीच निशुल्क शर्ट पैंट के कपड़े वितरण किए गए मौके पर वार्ड सदस्य छोटेलाल  दास, श्रम  मित्र राजेश कुमार वर्मा एवं रेखा देवी, शंकर पासी ,मुख्य रूप से उपस्थित रहे थे।

गिरिडीह से चन्दन पाण्डेय की रिपोर्ट

Suggested News