आज से बिना राजधानी के हो गया भारत का यह बड़ा राज्य, जानिए क्या है पूरा मामला

आज से बिना राजधानी के हो गया भारत का यह बड़ा राज्य, जानिए क्य

N4N DESK : आम तौर पर भारत के सभी की अपनी राजधानी है। लेकिन देश में एक ऐसा राज्य भी है, जिसका आज से आधिकारिक रूप से कोई राजधानी नहीं है। जी हाँ, यह इस राज्य का नाम आंध्र प्रदेश है। जिसकी आज से कोई आधिकारिक तौर पर राजधानी नहीं रह गया है। इसके पहले हैदराबाद तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश की पिछले 10 सालों से राजधानी थी। लेकिन अब यह केवल तेलंगाना की राजधानी रह गयी है।  

दरअसल कई दशक से तेलंगाना को राज्य बनाने का मांग किया जा रहा था। इसके बाद  2 जून  2014 में जब आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद तेलंगाना राज्य बना था, तभी से हैदराबाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों ही प्रदेशों की लगभग 10 सालों तक राजधानी बना रहा।

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन के मुताबिक हैदराबाद 10 साल से ज्यादा समय के लिए दोनों राज्य की राजधानी नहीं रह सकता है। उपधारा (1) में दी गई समय अवधि के बाद हैदराबाद केवल तेलंगाना की राजधानी है, जबकि आंध्र प्रदेश के लिए नई राजधानी बनाई जाएगी। 

हालाँकि विभाजन के बाद भी दोनों राज्यों के बीच कई मुद्दों पर विवाद रहे हैं। यहाँ तक की तेंलगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने पिछले महीने ही अधिकारियों को सरकारी गेस्ट हाउस आंध्र प्रदेश से वापस लेने के लिए कहा था, जो कि आंध्र प्रदेश को 10 सालों के लिएदिया गया था। वहीँ संपत्ति बंटवारे को लेकर भी दोनों राज्यों के बीच समाधान नहीं निकला है। तेलंगाना सरकार ने विभाजन को लेकर कई मुद्दों पर कैबिनेट मीटिंग में चर्चा करने की मांग की थी। लेकिन चुनाव आयोग ने कथित तौर पर लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता के कारण इसे मंजूरी नहीं दी।