बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर जेल में कैदियों के बीच गैंगवार, मर्डर के आरोप में जेल में बंद कैदी की हुई हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

हाजीपुर जेल में कैदियों के बीच गैंगवार, मर्डर के आरोप में जेल में बंद कैदी की हुई हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

HAJIPUR : खबर हाजीपुर मंडल कारा से जुड़ी है जहां कैदियों के बीच गैंगवार की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस गैंगवार में एक कैदी की मौत हो गई है। जिसके बाद जेल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं हत्या की घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी भी जेल पहुंच गए हैं। पुलिस ने जेल में हुई मारपीट में हत्या की पुष्टि की है।

घटना को लेकर मिला जानकारी के अनुसार हत्या के आरोप में जेल में बंद एक कैदी की दूसरे हत्यारोपी के साथ मारपीट हो गई थी। जिसमें एक कैदी बुरी तरह से घायल हो गया। जब तक जेल से उसे अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक सदर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। जिसकी पहचान अशोक राय पिता रामवृक्ष राय  के रूप में की गई है। बताया गया कि जेल में हत्या की यह दूसरी घटना है।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं जेल में हुई हत्या के घटना के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में हाजीपुर नगर थाने में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि मारपीट में कैदी की मौत हुई है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

REPORT - RISHAV KUMAR


Suggested News