बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में पुलिस को मिली सफलता, गांजा तस्करी मामले में चार को किया गिरफ्तार

कैमूर में पुलिस को मिली सफलता, गांजा तस्करी मामले में चार को किया गिरफ्तार

KAIMUR ; कैमूर जिले के चैनपुर पुलिस ने चार गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार अपराधी भभुआ शहर के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है की पहले भी चारों गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं. 

14 जुलाई को एक अल्टो कार से 208 किलो गांजा बरामद हुआ था. जिसके बाद गांजा तस्कर फरार हो गए थे. पुलिस ने जब अनुसंधान शुरू किया तो गाड़ी पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वह जमशेदपुर के एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड थी. 

उस कागजात को फर्जी पाया गया. इसके बाद अनुसंधान में भभुआ शहर के 4 लड़कों का नाम पता चला. जब उनको पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन लोगों ने गांजा तस्करी की बात स्वीकारी. 

इसमें गिरफ्तार अभियुक्तों में से कुछ लोग गांजा तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं. 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News