बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसकर महिला की मौत, बेटा भी गंभीर घायल

बेगूसराय में गैस सिलेंडर में लगी आग, झुलसकर महिला की मौत, बेटा भी गंभीर घायल

बेगूसराय. जिले में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। 

मिली जानकारी के अनुसार महिला खाना बना रही थी। इस दौरान रिसाव की वजह से सिलेंडर में आग लग गई। इस आग की चपेट में महिला आ गई और वह जलने लगी। मां को जलता देख उसका बेटा उसे बचाने के लिए पहुंचा। इस दौरान बेटा भी आग में झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।



Suggested News