बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉक डाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने गौरव राय, लगातार लोगों को उपलब्ध करवा रहे हैं राशन

लॉक डाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बने गौरव राय, लगातार लोगों को उपलब्ध करवा रहे हैं राशन

NEWS4NATION DESK : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन की सबसे बड़ी मार प्रवासी मजदूरों पर पड़ी है। प्रवासी मजदूरों की जिंदगी जंग बन गयी है। 

लॉक डाउन ने मजदूरों के दैनिक जीवन को ही लॉक कर दिया। भूखे पेट,नंगे पैर,सुलगती सड़कों पर सरकते बिहारी मजदूरों का जत्था मानवीय सभ्यता के इतिहास पर कलंक की तरह दिख रहा है। इसी बीच कुछ ऐसे लोग भी सामने आए जिन्होंने इन विपरीत परिस्थितियों में इन मजदूरों के साथ खड़ा होने का ठान लिया है। लॉकडाउन में फंसे बिहारियों को राहत पहुंचाने में अपना दिन और रात दोनो लगा दिया। 

ऐसे ही लोगों में एक हैं बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा से आनेवाले जिला पार्षद गौरव राय। गौरव राय स्वयं मुम्बई में फंसे हुए हैं, लेकिन वहीं से उन्होंने ऐसी व्यवस्था बना रखी है कि जिससे नोयडा दिल्ली में फंसे लोगों को लगातार राहत मुहैया करवाया जा रहा है।

गौरव राय का लगातार प्रयास रंग ला रहा हैं। उनके प्रयास से आज किसी के घर का चूल्हा चल रहा हैं तो किसी का इलाज हो रहा हैं।   पिछले कई दिनों से लगातार नोयडा में प्रवासियों की मदद की जा रही है। 

वहीं अब हरियाणा के पानीपत के शिवनगर में फंसे बिहपुर विधान सभा के दर्जनों गांव जैसे की गौरीपुर, तुलसीपुर, बभनगामा इत्यादि कई जगहों के प्रवासी कामगार परिवारों के घरों में राशन बांटकर उनका चूल्हा जलाए जाने का अथक प्रयास किया जा रहा है। गौरव राय के द्वारा अपने क्षेत्र में भी लॉक डाउन के त्रासदी झेल रहे गरीब परिवारों को सहायता उपलब्ध करवाया जा रहा है।



Suggested News