गया डीएम ने जिलावासियों से की अपील, अपने-अपने क्षेत्र में ही देखें रावण दहन कार्यक्रम, गांधी मैदान में नहीं लगाए भीड़

गया. जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन ने प्रेस रिलीज कर जारी कर गयावासियों से अपील की है कि गया के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में मैदान की क्षमता से ज्याद भीड़ नहीं लगाए। आज रावण दहन कार्यक्रम गांधी मैदान के अलावे गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करवाया जा रहा है। ज्यादा भीड़ नहीं कर अपने नजदीकी कार्यक्रम में ही रावन दहन कार्यक्रम देखे।

प्राप्त सूचना के अनुसार आज दोपहर बाद गया शहर के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के अलावे गया जिले के अन्य अनुमंडल, प्रखंड व थाना क्षेत्र में भी रावण दहन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जो निम्न प्रकार हैं।

सदर अनुमंडल क्षेत्र में 

1. रसलपुर (मानपुर)

2. तरवां (वजीरगंज)

3. कधरिया (वजीरगंज)

4. मोचारिम (बोधगया)

5. मेन (बेलागंज)

6. टनकुप्पा बाजार (टनकुप्पा)

 शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में 

1. रंगलाल मैदान (शेरघाटी)

2. रानीगंज (इमामगंज)

3. ठाकुरबाड़ी (डोभी)

4. बाजार (बांके बाजार)

5. रोशनगंज (बांके बाजार)

 टेकारी अनुमंडल क्षेत्र में 

1. कांवड (कोंच)

2. पंडित बिघा (परैया)

3. सर्वोदय विद्यालय (गुरारू)

 निमचक बथानी अनुमंडल क्षेत्र में 

1. कुरवां (खिजरसराय)

जिलावासियों से अनुरोध है कि अपने अपने क्षेत्र में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लेकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएं।