बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया डीएम ने पटना में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा खेल सिखाता है अनुशासन

गया डीएम ने पटना में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, कहा खेल सिखाता है अनुशासन

GAYA : आज गया जिला पदाधिकारी त्यागराजन एस०एम० के द्वारा गया जिला तीरंदाजी दल एवं प्रशिक्षक को समाहरणालय सभा कक्ष में सम्मानित किया गया। बता दें की 6- 8 अगस्त तक पाटलीपुत्र खेल परिसर, कंकडबाग पटना में तृतीय राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इसे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा आयोजित किया गया था। गया तीरंदाजी दल ने कुल 09 स्वर्ण पदक, 08 रजत पदक एवं 10 कास्य पदक जीते। सर्वाधिक पदक जीतने के कारण गया जिला को प्रतियोगिता का ओवरऑल चैम्पियन घोषित किया गया।

विजेता खिलाडियों में स्वर्ण पदक निर्भय कुमार, दीया कुमारी, गोलू कुमार, सलोनी कुमारी, सिद्धार्थ गौतम, आदर्श कुमार एवं आर्यन कुमार ने जीता है। रजत पदक आकृति कुमारी, किशन कुमार, करण कुमार एवं सतीश कुमार और कास्य पदक आदर्श कुमार, पदमा कुमारी, वैष्णवी करण, छोटी कुमारी, लक्ष्य कुमार, अभय कुमार, शिवम गुप्ता रण्वीर राज एवं मयंक कुमार ने जीता है। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी, गया के द्वारा प्रशिक्षक जय प्रकश को स्मृति चिन्ह एवं शॉल से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी खिलाडियों का तिरंगा झंडा से एवं जोरदार तालियों से समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी, गया के द्वारा स्वागत किया। 

जिला पदाधिकारी, गया त्यागराजन एस० एम० ने उपस्थित खिलाडियों से कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता हैं। खेल अब मात्र मनोरंजन का साधन नहीं है। यह अब अर्थोपार्जन का एक उपाय भी बन गया है। इसलिए आप सब मन लगा कर एक लक्ष्य बनाकर खेलें। उन्होने कहा कि मैं आशा करता हूँ कि आप में से कुछ खिलाड़ी ओलंपिक में निशाना लगाते हुए दिखें। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान, अंजय कुमार, खिलाडियों के अभिभावक राजेश कुमार एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित उपस्थित थे।

गया से मनोज की रिपोर्ट 

Editor's Picks