बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया डीएम ने बोधगया में बनाए गए चेकडेम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

गया डीएम ने बोधगया में बनाए गए चेकडेम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

GAYA : गया जिला अधिकारी डॉ त्याग राजन के द्वारा बोधगया स्थित बतसपुर मे बनाए गए वियर बांध का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने वियर बांध से निकलने वाली नहर का भी जायजा लिया। इस दौरान कृषि पदाधिकारी ने जिला अधिकारी को नहर से लाभान्वित होने वाले गांवों के बारे में अवगत कराए।

वही जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो ने बताया कि बियर बांध से जो नहर निकाली गई है। उससे लगभग 55 गांव के किसान लाभान्वित हो रहे है। इसके अलावा इस नहर से 3075 हेक्टेयर खेतो मे धान कि रोपाई कि जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वर्षा के अभाव के कारण फसल अच्छादन कि स्थिति सही नहीं है। जिस कारण 51 फीसदी खेतो में धान कि रोपाई नहीं हुई है। 

जबकि जिला अधिकारी ने कहा कि बतस्पुर मे बनाए गए चेक डेम से बहुत लोगो का फायदा हुआ है। वर्षा नहीं होने के बाद भी इस नहर से लोगो ने सिच्चाई कर अपनी फसल कि रोपाई कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस समीक्षा मे इस बियर बांध कि विकास के लिए जायजा लिया जा रहा है और जगह जगह पैन आहार कि जीर्णोद्धार कि जरूरत पड़ेगी तो वो भी किया जाएगा। 

इस समीक्षा के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बोधगया सतीश कुमार, अंचल अधिकारी कमल नयन कश्यप, बसाढ़ी पंचायत के उप मुखिया मनोरंजन प्रसाद समदर्शी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बोधगया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News