बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया डीएम ने टेकारी में की धान अधिप्राप्ति के वर्तमान स्थिति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

गया डीएम ने टेकारी में की धान अधिप्राप्ति के वर्तमान स्थिति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

GAYA : ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज टेकारी प्रखंड कार्यालय पहुँच कर टेकारी अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सभी पैक्स अध्यक्ष संबंधित राइस मिल के ऑनर, एसएफसी के पदाधिकारियों के साथ धान अधिप्राप्ति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किया।

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों के ऑनलाइन निबंधन के संबंध में बताया कि गुरारू प्रखंड में 12 पैक्स एवं व्यापार मंडल चयनित है। इसमें 1106 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमे 487 रैयत किसान एव 619 गैर रैयत किसान हैं। पैक्स के लिए 1077 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा व्यापार मंडल के लिए 29 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 9300 मे०टन के विरुद्ध आज की तिथि में 353 किसानों से 2856 मे०टन धान अधिप्राप्ति हुई है। उनके विरुद्ध 1942 मे०टन सीएमआर अधिप्राप्ति की गई है। 174 मे०टन सीएमआर को राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति की गई है। कोच प्रखंड में 19 पैक्स एवं व्यापार मंडल चयनित है। इसमें 2670 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमे 1131 रैयत किसान एव 1539 गैर रयत किसान हैं। पैक्स के लिए 2610 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा व्यापार मंडल के लिए 60 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 16900 मे०टन के विरुद्ध आज की तिथि में 876 किसानों से 6319 मे०टन धान अधिप्राप्ति हुई है। उनके विरुद्ध 4297 मे०टन सीएमआर अधिप्राप्ति की गई है। 1102 मे०टन सीएमआर को राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति की गई है। 

परैया प्रखंड में 7 पैक्स एवं व्यापार मंडल चयनित है। इसमें 793 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमे 175 रैयत किसान एव 618 गैर रैयत किसान हैं। पैक्स के लिए 680 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा व्यापार मंडल के लिए 113 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 5700 मे०टन के विरुद्ध आज की तिथि में 186 किसानों से 1293 मे०टन धान अधिप्राप्ति हुई है। उनके विरुद्ध 879 मे०टन सीएमआर अधिप्राप्ति की गई है। 29 मे०टन सीएमआर को राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति की गई है। 

टिकारी प्रखंड में 24 पैक्स एवं व्यापार मंडल चयनित है। इसमें 2492 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमे 1252 रैयत किसान एव 1240 गैर रैयत किसान हैं। पैक्स के लिए 2358 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा व्यापार मंडल के लिए 134 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 16300 मे०टन के विरुद्ध आज की तिथि में 857 किसानों से 6605 मे०टन धान अधिप्राप्ति हुई है। उनके विरुद्ध 4491 मे०टन सीएमआर अधिप्राप्ति की गई है। 1653 मे०टन सीएमआर को राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति की गई है। 

ज़िला पदाधिकारी ने कड़ी चेतवानी देते हुए एसएफसी के अधिकारी को निर्देश दिया कि सीएमआर गिराने में कोई कोताही नही बरते। किसानों पास अभी काफी धान पड़ा हुआ है। किसानों से धान क्रय में तेजी लावे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News