महाअष्टमी के मौके पर गया पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेरकर, 1001 कन्याओं का किया कन्या पूजन

महाअष्टमी के मौके पर गया पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेरकर, 1001 कन्याओं का किया कन्या पूजन

GAYA : अपने एक दिवसीय दौरे के क्रम में बिहार के राज्यपाल डॉ राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेरकर आज गया पहुंचे। जहां गया के आजाद पार्क में गयाजी सेवा भारती के द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल हुए।


आजाद पार्क में राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री जीतराम मांझी के द्वारा स्टेज पर 11 कन्याओं का कन्या पूजन किया गया। वही कुल आजाद पार्क में 1001 कन्याओं का पूजन भी किया गया।

वही राज्यपाल अर्लेरकर ने कहा कि हमें सौभाग्य मिला है कि मैं गया आकर कन्या पूजन में शामिल हुआ हूं। इसके लिए सेवा भारती को आभार व्यक्त करता हूं। जिस तरह से हम लोग दुर्गा पूजा मनाते हैं। यह बच्चियों भी हमारे लिए दुर्गा का अवतार है। यही वजह है की महाअष्टमी के दिन कन्या पूजा किया जाता है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News