गया पुलिस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बारह घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

GAYA : मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने दुष्कर्म मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बारह घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान पड़रिया गांव निवासी रामविलास दास के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।
इस मामले में थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया की वादिनि के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था की उनकी लड़की को एक लड़का के द्वारा बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया गया है। वही थाना प्रभारी ने दिए गए आवेदन के आधार पर छापेमारी की और प्राथमिकी दर्ज होने के बारह घंटे के अंदर ही आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया की गया पुलिस महिला सुरक्षा हेतु लगातार कार्य कर रही है। इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान त्वरित गति से करवाते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस प्राथमिकी की कांड संख्या 133/23 दर्ज की गई है।
गया से संतोष की रिपोर्ट