बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म के आरोपी युवक को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

गया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दुष्कर्म के आरोपी युवक को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

GAYA : गया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल 12 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवा थाना क्षेत्र के बैजू बिगहा के रहने वाले रामकृत यादव का बेटा रंजीत कुमार को दुष्कर्म के मामले में 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। 

सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। गुरुआ थाना के द्वारा दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को प्राथमिक की दर्ज होने की 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा इस कांड को संवेदनशील कोटि का मानते हुए इस कांड के अभियुक्त को अभिलंब गिरफ्तार करने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक गया के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। 

जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवा थाना क्षेत्र के बैजू बिगहा के रहने वाले रामकृत यादव का बेटा दुष्कर्म का आरोपी रणजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें गया पुलिस महिला सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। इस मामले में प्रभावी वैज्ञानिक अनुसंधान त्वरित गति से करते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा और स्पीडी ट्रायल कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News