बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांग्लादेश में गया के लाल संदीप पाठक ने देश का नाम किया रौशन, कुश्ती प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल, पंडित यदुनंदन शर्मा ट्रस्ट ने किया सम्मानित

बांग्लादेश में गया के लाल संदीप पाठक ने देश का नाम किया रौशन, कुश्ती प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल, पंडित यदुनंदन शर्मा ट्रस्ट ने किया सम्मानित

GAYA : बांग्लादेश में भारत का नाम रौशन करने वाले संदीप पाठक को बेलागंज में पंडित यदुनंदन शर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के चांकद बाजार निवासी संदीप पाठक ने बांग्लादेश देश की राजधानी ढाका में आयोजित द्वितीय शैम्बोशीप खेल के कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजक पदक पर कब्जा किया। 

पदक विजेता को समाजसेवी अमरेंद्र प्रियदर्शी और भाजपा नेता राजेंद्र राम ने अंग वस्त्र के साथ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संदीप ने सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमे गर्व है कि भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ। लक्ष्य स्वर्ण पदक हासिल करना है। 

उन्होंने कहा की कड़ी मेहनत और गुरुजनों का आशीर्वाद से य़ह सफ़लता मिली है। मेहनत युवाओं से पढ़ाई के अलावा खेल प्रतियोगिता मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सरकार को भी ग्रामीण इलाकों मे खेल प्रतियोगिता के तैयारियों की सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभागियों को आगे बढ़ाने में मदद मिले। 

उन्होंने बताया की अगले साल मार्च महीने में बिहार सरकार के घोषणा के अनुरूप पुलिस उपाधीक्षक के पद योगदान दूँगा। इसके लिए बिहार सरकार के पहल की सराहना की। मौके पर पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष रविशंकर कुमार, पूर्व शिक्षक जनक शर्मा, राजेंद्र राम और अमरेंद्र प्रियदर्शी उपस्थित थे।

Suggested News