बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गजब : शख्स ने पत्नी को दिया पकाने के लिए इंसान का मांस, जानिए फिर क्या हुआ....

गजब : शख्स ने पत्नी को दिया पकाने के लिए इंसान का मांस, जानिए   फिर क्या हुआ....

News4nation desk : पति ने पत्नी को डिनर में   इंसान का मांस बनाने को कहा। इसके लिए उसने  श्मसान से एक इंसान का हाथ लाकर दिया। पत्नी ने जैसे ही इंसान का कटा हाथ देखा वह बेहोश हो गई। मामला इतना पर ही नहीं थमा। जब वह होश में आई तो देखी कि पति उसे पका रहा है। घटना यूपी के बिजनौर जिले की है।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि बिजनौर में एक महिला के उस समय होश उड़ गए, जब उनका पति बैग में इंसानी हाथ ले आया। शख्‍स ने हाथ को पत्‍नी को सौंपकर उसे डिनर में पकाने के लिए कहा। पत्नी ने जब इंसानी हाथ देखा तो वह बेहोश हो गईं। जब होश आया तो उन्‍होंने देखा कि पति खुद उसे पकाने की तैयारी कर रहा था। इसके बाद महिला वहां से शोर मचाते हुए बाहर भागी और पति को घर में बंद कर दिया। इसके बाद उसने पड़ोसियों के साथ ही पुलिस को इसकी जानकारी दी।
 
 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उसके घर पहुंची और युवक को  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक शराबी होने के साथ मानिसक रूप से विक्षिप्त है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसने अपने पिता पर भी हमला किया था। संभवतः वह श्मशान घाट से ही इंसानी हाथ लेकर आया था। 

एसएचओ ने बताया कि पुलिस को आरोपी संजय के घर से इंसानी मांस मिले हैं। युवक को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि वह इसे गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट से लाया था। संजय से पूछताछ की जा रही है। 

Suggested News