बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना भाजपा के लंबी लड़ाई की जीत, सम्राट चौधरी ने कहा- बीजेपी कार्यकर्ताओं के खून से मिला न्याय

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना भाजपा के लंबी लड़ाई की जीत, सम्राट चौधरी ने कहा- बीजेपी कार्यकर्ताओं के खून से मिला न्याय

PATNA: बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का एलान कर दिया है। वहीं सरकार के इस निर्णय के बाद से राज्य की सियासत तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य के करीब 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने पर कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खून से शिक्षकों को न्याय मिला है। सरकार के निर्णय को उन्होंने भाजपा के संघर्षों व लम्बी लड़ाई की जीत बताया है। उन्होंने राज्य के सभी नियोजित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा है कि लम्बे  संघर्ष का यह सुखद परिणाम है।

उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों की मांगों पर बिहार की वर्तमान सरकार के अड़ियल रवैये को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सदन से लेकर सड़कों तक लड़ाई लड़ी है। 13 जुलाई, 23 को शिक्षकों की मांगों को लेकर सड़कों पर आए भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरकार ने बर्बरतापूर्ण कातिलाना हमला किया। जिसमें भाजपा के एक नेता की हत्या और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लहूलुहान कर दिया गया।

इसके पूर्व जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए भी भाजपा ने अपने संघर्षों से सरकार को विवश किया। जनाकांक्षाओं की उपेक्षा करने वाली सरकार को अंततः भाजपा की मांग को माननी पड़ी। चौधरी ने कहा कि भाजपा बिहार के विकास के साथ ही बिहारवासियों के हितों के लिए सदैव संघर्ष के लिए तत्पर रहने वाली पार्टी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से भाजपा कभी समझौता नहीं करेगी। जहां भी अन्याय होगा, हकमारी होगी वहां भाजपा किसी भी तरह की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी।

 उन्होंने कहा कि देश के साथ ही बिहार के लोगों को भी भाजपा पर भरोसा है। भाजपा ही विकास और न्याय का पर्याय है। आने वाले चुनावों में बिहार की जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है। जनाकांक्षाओं की उपेक्षा करने वाली सरकार और पार्टियों को जनता सबक सिखायेगी।

Suggested News