बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घने कोहरे से भटक गया रास्ता, ससुराल से घर जा रहा युवक बाइक सहित नदी में गिरा, मौत

घने कोहरे से भटक गया रास्ता, ससुराल से घर जा रहा युवक बाइक सहित नदी में गिरा, मौत

मोतिहारी। जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां घने कोहरे के कारण बाइक सवार युवक नदी में गिरा। जिससे युवक की डूबने से मौत हो गई। जब सुबह नदी किनारे लोग पहुंचे, तो किनारे बाइक देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुच पुलिस पहुच शव को निकालने में जुट गई है। पुलिस ने उसकी पहचान अम्मापर निवासी राजकिशोर राय के रूप में की है। पेशे से वह राजमिस्त्री का काम करता था ।

घटना कोटवा थाना क्षेत्र अदिया से अम्मापर जाने के रास्ते अदिया के निकट दर्शन दुबे घाट कीबताई जा रही है।  यहां रहनेवाले ग्रामीणों के अनुसार बाइक से नदी में गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।युवक अपने ससुराल कल्याणपुर से घर अम्मापर जा रहा था। शनिवार की रात आठ बजे ससुराल से घर के लिए चला था। लेकिन कुहासे के चलते दिशा भटकने से बाइक नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही नदी किनारे शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।पुलिस पहुच शव को निकालने में जुटी है। साथ ही घटना की जांच में भी पुलिस जुट गई है।


कुहासे के कारण लगातार हो रहे हादसे

ठंड में कुहासे के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। शनिवार को ही रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में सड़क पार करने के दौरान एक महिला और उसका चार साल के बेटा ट्रैक्टर की चपेट में आने से मारे गए थे। बताया गया कि कुहासे के कारण ट्रैक्टर नजर नहीं आ रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ था।

Suggested News