बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : घर से मायके के लिए निकली महिला का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

BIHAR NEWS : घर से मायके के लिए निकली महिला का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

GAYA : जिले के डोभी प्रखंड के ग्राम पंचायत खारांटी के बनवासी में कुएं में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। जिसकी शिनाख्त ग्राम खरांटी टोला केन्दुआ डीह निवासी राजेन्द्र यादव के पत्नी सुनीता देवी उर्फ मुनि देवी के रूप में हुई। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के दो पुत्र है। महिला 31 मई को अपने घर खरांटी से अपने मायके कसियाडीह के लिए निकली थी। लेकिन वहां नहीं पहुंची तो छानबीन किया गया।   एक जून को बनवासी के कुएं में उसकी लाश मिली। यह सूचना थाना को दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया। 

कुआं के थोड़ी ही दूर पर मृतक का चूड़ी, बैकपीन तथा खून के निशान मिला है। जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर महिला की शिनाख्त होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News