बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घोर कलयुग आ गया है, लाठी लेकर भी नहीं चल सकते हैं, हत्या क्या करेंगे! दहेज हत्या में गिरफ्तारी के बाद बोले बुजुर्ग दंपती

घोर कलयुग आ गया है, लाठी लेकर भी नहीं चल सकते हैं, हत्या क्या करेंगे! दहेज हत्या में गिरफ्तारी के बाद बोले बुजुर्ग दंपती

NAWADA : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के गैरिबा गांव में इसी वर्ष के मार्च माह में रामप्यारे सिंह के बहु की सन्देहात्मक मौत में दहेज हत्या आरोपी सास व ससुर को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी ने बताया कि गैरिबा निवासी रामप्यारे सिंह की बहु की मौत के बाद मृतक युवती के दादा झारखण्ड के दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र निवासी कारु खेलना द्वारा 23 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें मृतका के पति सन्नी सिंह,सास सुशीला देवी एवं ससुर रामप्यारे सिंह को दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्यारोपी बताया गया। दहेज हत्यारोपी सास एवं ससुर को गुप्त सूचना के आलोक में थाने में पदस्थापित एएसआई मुनीलाल पासवान द्वारा गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कोर्ट के चक्कर लगाते खत्म हो जाएगी उम्र

वही आरोपित ने कहE है कि अब कलयुग आ गया है। इस कलयुग में बाप बेटा और पति पत्नी को भी लोग नहीं पहचानते हैं। गिरफ्तारी के बाद बुजुर्ग रामप्यारे सिंह ने कहा कि हमारी उम्र इतनी हो गई है कि मैं लाठी लेकर चल नहीं सकता हूं। लेकिन फिर भी मेरे और मेती पत्नी पर हत्या का आरोप है। यही है कलयुग का जमाना। लड़की के परिवार वाले ने केस किए है, जिसका नतीजा आज हम दोनों बुजुर्ग पति पत्नी जेल जा रहे हैं। इंसाफ के लिए कोर्ट की दरवाजा क्या खटखटा पाएंगे उम्र ही खत्म हो जाएगी हमारी।

Suggested News