बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकार के 4 साल की उपलब्धियों की जानकारी देने नवादा पहुंचे गिरिराज, कहा विकास हमारी है प्राथमिकता

सरकार के 4 साल की उपलब्धियों की जानकारी देने नवादा पहुंचे गिरिराज, कहा विकास हमारी है प्राथमिकता

NAWADA : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने नवादा सिविल कोर्ट में वकीलों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने चार साल की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इसी के तहत वे अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने आए है। 

GIRIRAJ-CAME-TO-NAWADA-TO-INFORM-THE-GOVERNMENTS-ACHIEVEMENTS-OF-4-YEARS3.jpg
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान नवादा की जनता से उन्होंने वायदा किया था कि उनकी हर समस्याओं के समाधान के लिए वे सदा तैयार रहेंगे। इसपर उन्होंने अमल करने का हर संभव प्रयास किया है। 
GIRIRAJ-CAME-TO-NAWADA-TO-INFORM-THE-GOVERNMENTS-ACHIEVEMENTS-OF-4-YEARS2.jpg
गिरिराज ने कहा कि सिविल कोर्ट के वकीलों के बैठने के लिए कोई जगह नहीं है। इनकी हालत झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों जैसी है। इसके लिए जो व्यवस्था करनी है उसे तो सरकार तय करेगी। लेकिन यदि कोई तत्काल व्यवस्था चाहते है तो वे अपने सांसद फंड से इसकी व्यवस्था करने को तैयार है। 

Suggested News