बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री गिरिराज का ओवैसी पर तीखा हमला, कहा- ओवैसी की पार्टी को चुनाव के लिए पाकिस्तान से मिलता है फंड

केंद्रीय मंत्री गिरिराज का ओवैसी पर तीखा हमला, कहा- ओवैसी की पार्टी को चुनाव के लिए पाकिस्तान से मिलता है फंड

पटना... भाजपा के फायर ब्रांड नेता व केेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी पाक समर्थित है। वहां से मिलने वाली सहायता से यह चल रही है। इस चुनाव के लिए उसे वहीं से सहयोग प्राप्त है। 

समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में दो गठबंधन ही चुनाव लड़ रही है। जदयू के नेतृत्व में एक गठबंधन है जो अमन, चैन एवं विकास का गठबंधन है तो दूसरा राजद के नेतृत्व में विनाश की ओर ले जाने वाला। 

वहीं, गिरिराज ने माले पर भी निशाना साधते हुए कहा कि खूनी क्रांति करने का काम माले ने किया। लोगों की हत्या की। बम पटाखे फोड़ने का काम किया। आज राजद के गठबंधन का हिस्सा है। कम्युनिस्टों ने लोगों की जमीन हड़पने का काम किया। वह उनके गठबंधन का हिस्सा है। जाले से कांग्रेस ने जिसे उम्मीदवार बनाया है, उसने जिन्ना के रास्ते पर चलने की कसम खाई है। ऐसे में बिहार के लोगों का तय करना है कि किस गठबंधन को चुनें।

मोदी को भागीरथ और नीतीश को विकास पुरुष बताया

केंद्रीय मंत्री ने ओवैसी की पार्टी को पाकिस्तान का समर्थन बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की। कहा कि पहले लोग केरोसिन के लिए डीलर के घर दर-दर की ठोकरें खाते थे। आज हर घर में बिजली पहुंच गई है। बाढ़ और सुखाड़ में भी लोगों की सहायता करने का काम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भगीरथ की तरह विकास की गंगा बहाने वाला बताया वहीं नीतीश कुमार को सुख, शांति, अमन चैन के साथ विकास करने वाला विकास पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और पंडित कैलाश पति मिश्रा ने आरक्षण की जो व्यवस्था की थी, उसे आज भी लोग याद करते हैं। यह चुनाव सिर्फ सीएम बनाने का नहीं है, बल्कि विकास की धार को तेज करने का है।


Suggested News