बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लव जिहाद पर बोले गिरिराज...देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है यह कानून...

लव जिहाद पर बोले गिरिराज...देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है यह कानून...

पटना /मधुबनी : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो गया है अब नेता तीसरे चरण के मतदान में रैलियों को संबोधित करने में लगे हैं। इसी कड़ी में आज गिरिराज सिंह ने लव जिहाद कानून पर बयान देते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति बचाने और देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए यह कानून बेहद जरुरी हो गया है। इसे जल्द से जल्द बिहार में लागू किया जाना चाहिए।देश विरोधी ताकतों की आड़ में लव जिहाद समाज तोड़ रहा है। इसके लिए एक सख्त कानून बनाने की जरुरत है। उत्तर प्रदेश में लोग लव जिहाद के खिलाफ़ कानून बनाने पर योगी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हिन्दू संस्कृति बचाने और देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए यह कानून बेहद जरुरी हो गया है. इसे जल्द से जल्द बिहार में लागू किया जाना चाहिए. इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ़्ती के एक बयान का पलटवार भी किया।


महबूबा के बयान 370 हटने तक तिरंगे को हाथ ना लगाने वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला, राजद और कांग्रेस जैसे लोगों से सकल्प का बदला कैसे लेना है यह देश को सोचना है. उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस के लोग कहते हैं कि अगर वो सत्ता में आ गए तो 370 वापस लाएंगे।

वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी ने कहा, 'हमें किसी को भी इस तरह से अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. कांग्रेस अपने ही लोगों के प्रति सख्त और घुसपैठियों के प्रति नरम रही है.' इस बीच, समाचार चैनल के प्रधान संपादक गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर बिहार की राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया, जिसे केरल के एक भाजपा सांसद के स्वामित्व वाला बताया जाता है. भाजपा की बिहार इकाई के महासचिव और दीघा विधायक संजीव चौरसिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम के सामने प्रदर्शन किया।

Suggested News