Bihar News : UCC को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का मंत्री संतोष सुमन ने किया समर्थन, आरक्षण में 'कोटे में कोटा' लागू करने की रखी मांग

Bihar News : मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने समान नागरिक संहिता को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा व्यक्त किए गए संकल्प का पुरजोर समर्थन किया है।

Bihar News : UCC को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संक
अमित शाह का समर्थन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा की केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर जो दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है, हम उसका हृदय से स्वागत करते हुए पूर्ण समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा की केंद्रीय गृहमंत्री से हमारा विनम्र आग्रह है कि अनुसूचित जाति के आरक्षण में कोटे में कोटा और वर्गीकरण के विषय पर भी गंभीरता से पहल करें। जिस प्रकार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, उसी प्रकार जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकारें हैं, वहाँ भी कोटे में कोटा लागू करने की पहल हो।

मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जातियों के उप-वर्गीकरण संबंधी फैसले पर भी केंद्र और राज्य सरकारें गंभीरता से संज्ञान लें, ताकि आरक्षण का लाभ उन वर्गों तक भी पहुँचे, जो लंबे समय से इसके लाभ से अपेक्षाकृत वंचित रहे हैं। उन्होंने कहा की हम UCC का पूर्ण समर्थन करते हैं और सामाजिक न्याय की भावना से कोटे में कोटा एवं वर्गीकरण की व्यवस्था लागू करने की पुरजोर मांग करते हैं। 

डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा की हमें पूर्ण विश्वास है कि अमित शाह के नेतृत्व और संवेदनशील दृष्टिकोण में इस विषय पर भी सकारात्मक पहल होगी और सामाजिक न्याय को और अधिक मजबूती मिलेगी।