बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी के आज फिर हाथरस जाने पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज, कहा-फिर फोटो सेशन पर निकले युवराज

राहुल गांधी के आज फिर हाथरस जाने पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज, कहा-फिर फोटो सेशन पर निकले युवराज

Begusarai : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी आज एकबार हाथरस गैंगरेप कांड के पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाले है। इधर राहुल के हाथरस जाने को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज ने बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल फोटो खिंचवाने के लिए यह सबकुछ कर रहे है। 

आज बेगूसराय में गिरिराज सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाथरस गांव में पीड़ित परिवार  से मिलने के लिए नहीं जा रहे थे बल्कि नौटंकी करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनके साथ बदतमीजी और धक्का-मुक्की किये जाने की बात की गई थी, लेकिन मैने भी टीवी पर देखा तो लगा कि धक्का कम लगा था लेकिन राहुल गांधी नौटंकी करने के लिए बार-बार गिर रहे थे।  

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी मीडिया में बने रहने के लिए सब कुछ कर रहे है। राहुल गांधी बस फोटो सेशन में जाते हैं। आज एक बार फिर राहुल गांधी फोटो खिंचवाने के लिए हाथरस जाने की बात कर रहे हैं। 

वही हाथरस गांव मे मीडिया के जाने पर रोक लगाने के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एसआईटी टीम को गठित किया है। जांच की प्रक्रिया के माध्यम से उन्होंने आने जाने के लिए कुछ समय के लिए लोगों को रोक लगाया गया है।  

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट


Suggested News