बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे गिरिराज, विवादित ट्वीट पर साधी चुप्पी

मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे गिरिराज, विवादित ट्वीट पर साधी चुप्पी

PATNA : मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह पहली बार शुक्रवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि इफ्तार को लेकर किए गए विवादित ट्वीट पर गिरिराज सिंह ने चुप्पी साध ली।  इसको लेकर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

पटना एयरपोर्ट पर जैसे ही  गिरिराज सिंह बाहर आए तो समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। डोल-नगारों भी खूब बजाए गए। समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। लगातार गिरिराज सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।  गिरिराज सिंह ने भी अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारी मशक्कत के बीच गिरिराज सिंह ने मीडिया से थोड़ी बात भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को लेकर सपना देखा है। किसानों की आय 2022 तक दोगुना करेंगे।

गिरिराज ने साधी चुप्पी

पटना एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचे गिरिराज का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह इफ्तार को लेकर किए गए अपने ट्वीट पर चुप्पी साध ली। 

गिरिराज सिंह ने कहा केंद्र सरकार 100 दिनों का रोडमैप बना कर काम करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को लेकर सपना देखा है। किसानों की आय 2022 तक दोगुना करेंगे।


Suggested News