मूर्खों के सरदार है गिरिराज सिंह, कांग्रेस के शकील अहमद का बड़ा बयान, कहा- लंबे चौड़े तो दिखते हैं लेकिन...

मूर्खों के सरदार है गिरिराज सिंह, कांग्रेस के शकील अहमद का ब

DELHI/PATNA: कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मूर्खों का सरदार करार दिया है। उन्होंने गिरिराज सिंह को मूर्खों का सरदार कहते हुए कहा कि उनकी बातों का क्या जबाव देना। दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों से छुट्टियों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। राज्य सरकार पर हिंदु त्योहारों में छुट्टियों पर कटौती करने का आरोप लगाया जा रहा है। जिसे लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। वहीं इसी कड़ी में कांग्रेस नेता ने शकील अहमद ने बड़ा बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने गिरिराज सिंह को मूर्खों का सरदार बता दिया है।  

मालूम हो कि, बिहार में छुट्टियों को लेकर शकील अहमद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मांग करते हुए कहा कि, राज्य़ में जो परंपरागत छुट्टियां है, उसे दिया जाए। जिन त्योहारों को सभी अपने घर अपनों के साथ आपसी भाईचारे और सहोर्द के साथ मनाते हैं। उन त्योहारों पर छुट्टियां दी जाए। शकील अहमद ने कहा कि, कांग्रेस चाहती है कि बिहार की परंपरा बनी रहे। 

इस मामले में सुशील मोदी लगातार विपक्ष को घेरे हुए है। जिन पर पलटवार करते हुए शकील अहमद ने कहा कि, उनके पास एजेंडा ही क्या है। उनसे बेरोजगारी, रोजगारी अन्य समस्याओं से जुड़े सवाल पूछ लो तो वह जबाव नहीं देते हैं और ऐसे बयान देते रहते हैं। शकील अहमद ने कहा कि, कल तेलंगना में चुनाव है, और 3 दिसंवर को रिजल्ट आ जाएगा। तब देखिएगा भारतीय जनता पार्टी को सब समझ आ जाएगा। इनका सूफरा बस साफ होने ही वाला है। इनकी विदाई जल्द होने वाली है।  

Nsmch
NIHER

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर शकील अहमद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गिरिराज सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, गिरिराज सिंह को क्या कहना वह तो मूर्खों के सरदार हैं, तो उनसे क्या कहना। लंबे चौड़े हैं, लेकिन लंबे चौड़े इंसान के दिमाग में गुदा भी हो ऐसा थोड़ी होता है। तो उनके बात का क्या जबाव देना।