बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में अपराधियों के गोली के शिकार हुए लोगों के परिवार वालों से की मुलाकात, कार्रवाई का दिया भरोसा

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में अपराधियों के गोली के शिकार हुए लोगों के परिवार वालों से की मुलाकात, कार्रवाई का दिया भरोसा

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बेगूसराय में अपराधियों के गोली के शिकार हुए स्वर्ण व्यवसायी संतोष कुमार और प्रिंस कुमार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बता दें कि दोनों व्यवसायी का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। गिरिराज सिंह ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

गिरिराज सिंह ने अपराधियों के गोलीबारी में मारे गए ड्राईवर प्रमोद के परिवार वालों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की गम्भीरता देखते हुए सीआईडी से अनुसंधान कराने का फ़ैसला किया है।

क्या है मामला

बता दें कि बेगूसराय के गढ़हरा थाना इलाके के ठाकुरीचक के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने बीते दिनों लूटपाट के क्रम में एक वाहन में सवार दो स्वर्ण व्यवसायियों और चालक पर गोलियां चलायी थी। जिसमें चालक की मौत हो गयी थी। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दोनों स्वर्ण व्यवसायियों प्रिंस कुमार और संतोष कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 दोनों कारोबारी बरौनी स्टेशन से बेगूसराय जिला मुख्यालय जा रहे थे। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने ठाकुरीचक के पास ओवरटेक कर उनके वाहन को जबरन रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोलीबारी कर दी। 


Suggested News