बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तो क्या गिरिराज ने नित्यानंद को कर दिया एक्सपोज? चुनाव बाद बिहार बीजेपी में दिख सकता है बड़ा बदलाव!

तो क्या गिरिराज ने नित्यानंद को कर दिया एक्सपोज? चुनाव बाद बिहार बीजेपी में दिख सकता है बड़ा बदलाव!

PATNA : नवादा से बेगूसराय शिफ्ट किये गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को जिस टशन के साथ पटना पहुंचे वह बताता है की गिरिराज को केंद्रीय नेतृत्व ने कोई मजबूत भरोसा दिया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे, वह बताता है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने गिरिराज सिंह की छवि क्या अहमियत रखती है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा था कि उन्होंने गिरिराज सिंह की बात को सुना है और संगठन उनकी समस्याओं का समाधान निकलेगा। अमित शाह के इस ट्वीट के बाद बीजेपी के अंदरखाने इस बात की चर्चा तेज है कि लोकसभा चुनाव के बाद बिहार बीजेपी में बड़ा फेरबदल हो सकता है। सूत्रों की माने तो गिरिराज सिंह की बातों को केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है।

नवादा से टिकट काटे जाने के बाद से गिरिराज लगातार यह कहते रहे कि उनकी  नाराजगी प्रदेश नेतृत्व से है। गिरिराज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय से यह सीधा सवाल किया कि आखिर उनका टिकट नवादा से क्यों काटा गया? हालांकि गिरिराज सिंह के सवालों पर नित्यानंद राय ने चुप्पी साधे रखी लेकिन सूत्र बताते हैं गिरिराज सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने उन्हें एक्सपोज कर दिया है। चर्चा तो यह भी है कि गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व को नित्यानंद राय और एलजेपी नेता सूरजभान सिंह के नजदीकियों की भी पूरी जानकारी दी है। गिरिराज सिंह के लिए अमित शाह की पहल इस बात का संकेत माना जा सकता है राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव को देखते हुए भले ही अभी कोई कठोर कदम नहीं उठाया हो लेकिन चुनाव के बाद बड़े फेरबदल की पूरी संभावना है।

Suggested News