बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह बोले- पार्टी नेतृत्व जो तय करता है, वही हम सब बोलते हैं

गिरिराज सिंह बोले- पार्टी नेतृत्व जो तय करता है, वही हम सब बोलते हैं

PATNA: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि हमको जो बोलना होता है वही बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो तय करता है वही हम सब बोलते हैं।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हमने अपनी बात रख दी है। उन्होंने कहा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 243 का टारगेट है उसे सब को पूरा करना है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि हम सभी सांसद 2 अक्टूबर को पदयात्रा करेंगे। जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को समझेंगे।

बता दें कि इससे पहले बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर हमला बोला था। गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार बेगूसराय के साथ भेदभाव कर रही है।



Suggested News