बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर बोले गिरिराज सिंह, कानून सबके के लिए है बराबर

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर बोले गिरिराज सिंह, कानून सबके के लिए है बराबर

Patna : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आज पटना पहुंचे गिरिराज ने मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। 

उन्होंने कहा कि जो कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कानून कार्रवाई होगी। पुलिस ने अपना काम किया है। हाथरस मे किसी प्रकारकी कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए वहां बाहरी लोगों को जाने पर जब प्रशासन की ओर से पाबंदी लगाई गई है तो राहुल और प्रियंका वहां जाने की जिद पर क्यों अड़े थे। राहुल-प्रियंका के लिए देश में कानून नही होगा। राहुल गांधी कांग्रेस के युवराज है वो अभी भी अपने को देश युवराज समझ रहे है यह उनकी भूल है।

बता दें आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा हाथरस रेप कांड़ की पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई। वहीं राहुल-प्रियंका द्वारा जाने की जिद पर अड़े रहने के बाद पुलिस दोनो को गिरफ्तार कर गेस्ट हाउस ले गई।  

पटना से देवांशु प्रभात की रिपोर्ट


Suggested News