बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निजी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से युवती एक महीने से लापता, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

निजी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से युवती एक महीने से लापता, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

NALANDA : खगड़िया जिले की युवती दीपनगर थाना क्षेत्र के निजी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल से छह मार्च को गायब हो गयी थी। तबसे उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ है। उसकी तलाश में पिता दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। उन्होंने एसपी को आवेदन देकर बेटी को खोजने की गुहार लगायी है।

खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र निवासी रामास्वामी भरत ने बताया कि उनकी पुत्री राजनंदनी भारती छह मार्च से गायब है। दीपनगर थाना में इसकी शिकायत भी की गयी है। उन्होंने पटना के दीदारगंज निवासी रणवीर कुमार व मनेर के राजा सिंह पर अपहरण का आरोप लगाया है। 

दोनों आरोपितों का मोबाइल भी स्वीच ऑफ है। उनका आरोप है कि पुलिस उनकी पुत्री को खोजने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। साथ ही आरोपियों के गिरफ़्तारी की मांग की है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News