बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लड़की हाथ जोड़कर माफ किये जाने की लगाती रही गुहार, दबंगो ने जबरन करा दी शादी

लड़की हाथ जोड़कर माफ किये जाने की लगाती रही गुहार, दबंगो ने जबरन करा दी शादी

NALANDA : जिले में एक वीडियो बड़ा ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नाबालिग जोड़े की दबंगो द्वारा जबरन शादी कराई जा रही है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि लड़की दबंगों के सामने हाथ जोड़कर माफ कर देने की गुहार लगा रही है। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी जा रही है।  

वीडियो में कुछ दबंग एक लड़की और लड़के को पकड़े हुए और लड़के जबरन लड़की के मांग में सिंदुरी लगवाई जा रही है। घटनास्थल किसी हनुमान मंदिर का लग रहा है। लड़के और लड़की से उनके मां-बाप को बुलाने की बात की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना नालांदा के लहेरी थाना क्षेत्र के किसी मुहल्ले का है। वहीं वीडियो में जबरन शादी करा रहा है शख्स इलाके में दबंग बताया जा रहा है जिसके हाल ही में हत्या के मामले में जेल से छूटकर आने की बात सामने आ रही है। 

इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाद में इस नाबालिग जोड़े ने लहेरी थाने में 1 नामजद और 4 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.  

बता दें यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले बिहार के अररिया जिले में सरपंच का एक तालिबानी फरमान देखने को मिला था। जहां  कथित तौर पर विधवा और एक अधेड़ प्रेमी युगल की बांधकर जमकर पिटाई की गई थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News