बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ट्यूशन से लौट रही युवती का रास्ते से किया अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद छोड़ा, शिकायत दर्ज

ट्यूशन से लौट रही युवती का रास्ते से किया अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद छोड़ा, शिकायत दर्ज

ARA : भोजपुर जिले के कोईवलर थाना क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।  सोमवार को स्थानीय थाना में छात्रा के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। 

मामला बीते 13 जुलाई का बताया जा रहा है। जब किशोरी ट्यूशन से वापस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और जबरन उसे  पकड़कर सुनसान जगह ले गए औरदुष्कर्म कर छोड़ दिया। इस दौरान सामाजिक बदनामी के डर से छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में किशोरी ने स्वजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सोमवार को थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें दो नामजद व एक अज्ञात पर मामला दर्ज कराए जाने की सूचना है।

फिलहाल केस दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं  पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। पीडि़ता का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा।



Suggested News