बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Board 12th Result 2021:इंटरमीडिएट रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, सभी संकायों में लड़कियां अव्वल,जानें...

Bihar Board 12th Result 2021:इंटरमीडिएट रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, सभी संकायों में लड़कियां अव्वल,जानें...

PATNA: बिहार में आज इंटरमीडियट का रिजल्ट जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने रिजल्ट जारी किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे। 77.97 फीसदी छात्र आर्टस में पास किये हैं। कॉमर्स में 91.48 फीसदी छात्र सफल हुए। विज्ञान संकाय में 76.28% परीक्षार्थी सफल हुए। इस तरह से कुल संख्या का 78.04 फीसदी परीक्षार्थी उतीर्ण हुए।

लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। आर्टस के टॉपर के रूप में मधु भारती खगड़िया और सिमुलतला आवासीय स्कूल के छात्र कैलाश संयुक्त रूप से हुए हैं। नालंदा की सोनाली कुमारी साईंस में टॉपर हुई है।वहीं सुगंधा कुमारी कॉमर्स में टॉपर हुई है। इस बार कुल 10 लाख 45650 परीक्षार्थी सफल हुए। लड़कियों का पास परसेंट 80. 57 रहा। जबकि लड़कों का 75.71% है. इस बार के रिजल्ट में आर्ट्स में फर्स्ट 109530, 2nd 329926, 3rd 127194 परीक्षार्थी हुए। वहीं कॉमर्स में प्रथम स्थान 37258,सेकंड 24242 और थर्ड 6106 परीक्षार्थी हुए। वहीं साइंस में  फर्स्ट 214657, सेकंड 188574 और थर्ड 8036 रहा। इस तरह से तीनों संकाय मिलाकर 361597 फर्स्ट,542993 सेकंड और 141352 परीक्षार्थी थर्ड स्थान पाए हैं.

बता दें, इंटर परीक्षा में इस बार 13 लाख 50 हजार 233 परीक्षार्थियों  फॉर्म भरा था। इनमें से 6 लाख 46 हजार 540 छात्राएं और 7 लाख 3 हजार 693 छात्र शामिल हुए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देश का पहला बोर्ड होगा जो 2021 की इंटर की परीक्षा का रिजल्ट मार्च में ही जारी कर रही है।इस बार इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13.84 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। 2020 में बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट 24 मार्च को जारी की गई थी। इस बार पिछले साल की अपेक्षा 2 दिन बाद यानी 26 मार्च 2021 को घोषित की गई है।

आप बिहार बोर्ड के बेवसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

bsebresult.in

bihar-board-science-result

biharboardonline.com



Suggested News