बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाशिवरात्रि की पूजा के लिए फूल तोड़ने गई बच्चियों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

महाशिवरात्रि की पूजा के लिए फूल तोड़ने गई बच्चियों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

HAJIPUR: देश में आज महाशिवरात्रि को लेकर धूम है। शिवालय में सुबह से ही भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं इसी कड़ी में बड़ी खबर वैशाली से सामने आ रहा है। जहां महाशिवरात्रि के लिए फूल तोड़ने गई दो बच्चियों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।   

पूरा मामला महानार थाना क्षेत्र के महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 19 नंबर वार्ड का है। जहां महाशिवरात्रि पर्व को लेकर फूल तोड़ने गई दो बच्चियों की कुआं में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। जानकारी पर मौके पर आसपास के लोग जुड़ गए। मृतक सामोद पटेल की 9 वर्षीय पुत्री संजू कुमारी एवं मुकेश कुमार शाह के 9 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्ची महाशिवरात्रि के पूजा को लेकर फूल तोड़ने गई थी। इसी दौरान कुआं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को कुआं से बाहर निकाला। दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट

Suggested News