बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोल्ड मेडलिस्ट रह चुका ये युवक बिहार की महिलाओं को दे रहा ट्रेनिंग

गोल्ड मेडलिस्ट रह चुका ये युवक बिहार की महिलाओं को दे रहा ट्रेनिंग

News4nation: देश में जिस कदर क्राइम बढ़ रहा है, ये जरुरी है की हमे अपनी रक्षा करनी आनी चाहिए। और इसका बीड़ा एक मार्शल आर्ट गोल्ड मेडलिस्ट ने उठाया है. बक्सर के रहने वाले अभिराम दुबे महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे रहे है. समाज की बेड़ियों तो तोड़कर अभिराम ने एक अलग ही रास्ता चुना था और आज उस रस्ते पर चलने के लिए बिहार की लड़कियों और महिलाओं को प्रेरित कर रहे हैं.

लड़कियों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं से मोर्चा लेने के लिए इन लड़कियों को लाठी चलाने की बारीकियों को सिखा रहे हैं. कराटे में ब्लैक बेलटर अभिराम दुबे को बचपन से ही मार्शल आर्ट में विशेष रूचि थी। साउथ इंडियन मार्शल आर्ट (सिलम्बम) में स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट होने के साथ ही अभिराम तलवारबाजी और लाठी युद्ध में भी गोल्ड मेडलिस्ट हैं.

छत्तीसगढ़ में आयोजित तलवारबाजी में नेशनल लेवल पर तीसरा पोजीशन पाया. मूलतः चौसा के रहने वाले अभिराम का परिवार शहर के मुसाफिरगंज में रहता है. उनके पिता विनोद दुबे किसान व मां रंजू रानी सरकारी स्कुल में शिक्षिका हैं. पिछले एक साल से अभिराम इस कार्य में  और लड़कियों को ट्रेनिंग दे रहे है. स्कूल, कॉलेजेस और घरेलु महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षशण प्रदान प्रदान करने के अलावा समय-समय पर महिलाओं के लिए सेमिनार आयोजित करवाते हैं।

अभिराम कहते है कि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो वे अपनी रक्षा खुद कर सकती है, रेप और छेड़खानी के मामले भी कम हो जाएंगे। महिलाएं स्ट्रांग होती है बस एक मौका देना है उन्हें। अभिराम ने जीवन भर महिलाओं और लड़कियों को फ्री ट्रेनिंग का संकल्प लिया है

Suggested News