बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खुशखबरी : बिहार सरकार से 8 हजार रुपया पहले ले लीजिए, तब कीजिए यह काम

खुशखबरी : बिहार सरकार से 8 हजार रुपया पहले ले लीजिए, तब कीजिए यह काम

PATNA : जी हां बिहार सरकार पहले आपको 8 हजार दे देगी अब आपको यह काम करना होगा।

बिल्कुल सही पढ़ा आपने बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जैविक कॉरिडोर के लिए योजनाओं में बदलाव करते हुए चयनित किसानों को 8 हजार अग्रिम देगी यह लाभ। प्रारंभिक दौर में 50 हजार किसानों को दिया जाएगा। प्रत्येक किसानों को जैविक खेती के लिए 8 हजार अग्रिम अनुदान की राशि पहले ही दे दी जाएगी।

बता दें कि राज्य सरकार ने जैविक खेती के लिए बन रही योजनाओं में बदलाव करते हुए 50000 किसानों का चयन करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत खेती के सामान खरीदने के लिए उन्हें अग्रिम राशि दी जाएगी। यह योजना 9 जिलों में लागू करने के लिए बनाई जा रही है। इतना ही नहीं 9 जिलों में 3 साल तक के लिए जो खेत चुने जाएंगे, उसमें जैविक खेती करनी होगी इसे सब्जी के साथ साथ अन्य फसलों से भी जोड़ा जाएगा।

कृषि विभाग के कृषि निदेशालय   के अनुसार  यह वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया और पटना जिले में लागू की जाएगी।

गौरतलब है कि जैविक कॉरिडोर के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष ही काम शुरू कर दिया था। जिसके तहत 4 जिलों के 20000 किसानों को चुना गया था और उन्हें 6000 रू की राशि अग्रिम दी गई थी। लेकिन इस वर्ष जैविक कॉरिडोर के लिए बनी योजना में बदलाव करते हुए सरकार ने 9 जिलों को चयनित किया है।

जिसके तहत 50000 किसानों को ₹8000 अग्रिम राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं इसमें सब्जी से अलग फसलों को भी जोड़ने की योजना है।

बता दें कि इस योजना के तहत जो राशि किसानों को दी जाएगी उसे किसी अन्य काम में खर्च करना संभव नहीं होगा, क्योंकि सरकार के द्वारा यह राशि किसानों के खाते में बने e-wallet के रूप में ही जाएगी।

Suggested News