बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विदेश में फंसे भारतीयों के लिए खुशखबरी, इस दिन से उन्हें देश लाने की होने जा रही है शुरुआत

विदेश में फंसे भारतीयों के लिए खुशखबरी, इस दिन से उन्हें देश लाने की होने जा रही है शुरुआत

NEWS4NATION DESK : कोरोना को लेकर देश में जारी लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनके देश वापसी का रास्ता साफ हो गया है। वे जल्द ही अपने देश लौट सकेंगे। इस बात का एलान नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया है। 

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने की शुरुआत सात मई से होगी। सात मई से13 मई तक विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिएसप्ताह में 64 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 64 उड़ानों में यूएई से 10 उड़ानें, कतर- 2, सऊदी अरब- 5, यूके- 7, सिंगापुर- 5, यूनाइटेड स्टेट्स -7, फिलीपींस- 5, बांग्लादेश- 7, बहरीन - 2, मलेशिया -7, कुवैत- 5, और ओमान से 2 उड़ाने संचालित होंगी।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारतीय छात्रों समेत करीब 14 हजार 800 लोगों को वापस लाया जाएगा। इसके लिए हर दिन करीब 2000 लोगों को लाने की योजना है। फ्लाइट लेने से पहले यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी।जिन भारतीयों में खांसी, बुखार या सर्दी के लक्षण पाए जाते हैं उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यात्रा के दौरान, इन सभी यात्रियों को स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। भारत आने के बाद इन लोगों को 14 दिनों तक अस्पताल या किसी अन्य स्थान पर क्वारंटीन में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा है कि यात्रा के लिए निर्धारित दर लंदन-मुंबई के लिए 50,000 रुपये होगी, इसी तरह लंदन से अहमदाबाद, लंदन से बंगलुरू और लंदन से दिल्ली के लिए भी 50,000 रुपये ही होगी। शिकागो-दिल्ली-हैदराबाद के लिए यात्रा दर लगभग एक लाख रुपये होगी। सभी लोगों को प्लेन का किराया खुद ही देना होगा।


Suggested News