बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पर बोले गोपाल मंडल : बड़े हो गए, लेकिन मानसिक रूप से बच्चे हैं, नीतीश कुमार से भिड़ने की जगह उनसे मांगनी चाहिए मदद

चिराग पर बोले गोपाल मंडल : बड़े हो गए, लेकिन मानसिक रूप से बच्चे हैं, नीतीश कुमार से भिड़ने की जगह उनसे मांगनी चाहिए मदद

BHAGALPUR : चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच अदावत खत्म नहीं हो रही है। किसी भी मुद्दे पर चिराग पासवान नीतीश सरकार को घेरने से नहीं चूकते हैं। लेकिन, नीतीश कुमार के चहेते विधायक गोपाल मंडल चिराग पासवान की इस राजनीति को बचकाना मानते हैं। गोपाल मंडल ने चिराग पासवान को बच्चा करार दिया है। 

जिस तरह से भागलपुर ब्लास्ट के पीड़ितों से मिलने के बाद चिराग पासवान ने बिहार सरकार को निशाने पर लिया, उस पर बात करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि चिराग पासवान को नीतीश कुमार का विरोध करने की जगह उनके पास जाना चाहिए था। पिता के निधन के बाद वह नीतीश कुमार के पास जाते और कहते कि चाचा, आज से आप ही मेरे राजनीतिक गुरू हैं। उनसे आगे की राजनीति के लिए मार्गदर्शन मांगते तो वह निश्चित रूप से बेहतर राजनेता बनकर सामने आते। लेकिन, उन्होने दूसरा रास्ता अपना लिया।

बिहार में नहीं है भविष्य

गोपाल मंडल ने चिराग पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके गलत फैसले के कारण रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी का बंटवारा हो गया। परिवार में दूरियां बढ़ गई। खुद उनकी राजनीति पर सवाल उठने लगे। आज जो स्थिति है बिहार की राजनीति में चिराग का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है।

नीतीश कुमार से पंगा लेना सही नहीं

इस दौरान गोपाल मंडल ने कहा कि चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से दुश्मनी कर ली। उनसे भीड़ गया तो उसी समय उनकी कहानी खत्म हो गई।


Suggested News