गोपालगंज पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 10 किलो गांजा किया बरामद
.jpg??width=823)
GOPALGANJ : गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बतरदे गांव के समीप शनिवार को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गए गांजा तस्कर के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है।
बरौली थाना प्रभारी जय हिन्द यादव ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच कराते हुए बाइक सवार दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर बतरदे गांव के बबन चौधरी व प्रहलाद प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं गांजा के मुख्य तस्कर की खोजबीन में दारोगा आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ के तस्करों के बीच हडकंप मच गया है।
गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट
Editor's Picks